गोरखपुर
होली के रंग में रंगे सीआरपीएफ के वर्तमान व रिटायर्ड जवान, भाईचारे का दिखा अनोखा संगम
गोरखपुर। होली का पावन पर्व प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इसी भावना को जीवंत करते हुए 6 मार्च 2026, शुक्रवार को गोरखपुर-खजनी रोड स्थित चकदाऊद में सीआरपीएफ के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त जवानों द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जवानों और पूर्व सैनिकों की उपस्थिति ने माहौल को आत्मीय और उत्साहपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, वाराणसी, फैजाबाद और महाराजगंज सहित कई जिलों से आए वर्तमान एवं सेवानिवृत्त सीआरपीएफ कर्मियों ने भाग लिया। जब सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले लगाया तो पूरा वातावरण भाईचारे और अपनत्व की भावना से सराबोर हो उठा।

समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कमांडेंट श्याम सुंदर रहे। उनके साथ सेवानिवृत्त प्रमोद कुमार तिवारी, सेवानिवृत्त के.पी. त्रिपाठी, सेवानिवृत्त जय राम, अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तथा सेवानिवृत्त उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का आयोजकों द्वारा सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रेम सागर (व्यवस्थापक), पुरुषोत्तम, धीरेंद्र, राजेश, अजय, संतोष कनौजिया, बैजनाथ, सर्वजीत कुमार, संजय कुमार यादव तथा अभिषेक शुक्ला सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं, मिठाई खिलाई और देश सेवा के दौरान बिताए गए अनुभवों को साझा किया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन पुराने साथियों को फिर से जोड़ने का माध्यम बनते हैं और समाज में प्रेम, सद्भाव व एकता का संदेश देते हैं।
पूरा कार्यक्रम हंसी, खुशी और भाईचारे के रंगों से सराबोर रहा। अंत में सभी ने समाज में आपसी प्रेम और एकता को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए एक-दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
