Connect with us

चन्दौली

होलिका दहन के पश्चात जमकर की गयी आतिशबाजी

Published

on

चंदौली (जयदेश)। नगर सहित जनपद में देर रात्रि शुभमुर्हत में होलिका दहन विधि विधान से किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। वहीं एक दूसरे को होली की बधाई दी गई। सुरक्षा की दृष्टि से होलिका स्थल के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी। देर रात्रि तक पटाखा फोड़ने का दौर चलता रहा।

बताते चलें कि गुरूवार को लगभग 11 बजे शुभ मुर्हत में पुरोहितों द्वारा होलिका की विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात होलिका में आग लगायी गयी।वहीं लोगों ने होलिका की परिक्रमा कर सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही जमकर आतिशबाजी की। वहीं युवा बच्चे डीजे की धून पर देर रात्रि तक थिरकते रहे। सुरक्षा की दृष्टि से एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर सीओ सदर राजेश कुमार राय व सदर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह अपने दल बल के साथ पूरे नगर में चक्रमण करते रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page