Connect with us

वाराणसी

होटल सनशिव में आग लगने से हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जद्दूमंडी इलाके के सनशिव होटल के पांचवें तल पर स्टाफ रूम में शाम करीब सवा सात बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही समय में आग ने भयंकर रूप ले लिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। लेकिन घटनास्थल पर आते समय फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब 20 मिनट तक जाम में फंसी रही। अंततः दुकानदारों ने गाड़ी को रास्ता दिखाकर होटल तक पहुंचाया।

घटना के समय स्टाफ रूम में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। वरना स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। अग्निशमन विभाग को होटल से एक लीक सिलिंडर भी मिला‌ है जो पूरी तरह जला हुआ था। अगर सिलेंडर फटता तो और भी भयानक हादसा हो सकता था।

सीएफओ आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि, शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि, आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। भूतल पर लगे आरओ प्लांट से यह शॉर्ट सर्किट हुआ। अच्छी बात यह रही कि लीक सिलिंडर फटा नहीं, वरना बड़ी घटना हो सकती थी। स्टाफ रूम के अलावा होटल में कहीं और कोई नुकसान नहीं हुआ है। बृहस्पतिवार को होटल में आठ लोग ठहरे हुए थे। होटल स्वामी संजय कृष्ण गुप्ता ने बताया कि अधिक नुकसान नहीं हुआ है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि, पांच तल वाली होटल के पास फायर एनओसी नहीं है, इसलिए इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूरी इमारत में पर्याप्त अग्निशमन उपकरणों की कमी पाई गई। अग्निशमन विभाग ने होटल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page