वाराणसी
होटल में मारपीट, आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Loading...
Loading...
वाराणसी। जनपद के मीरापुर बसही निवासी अमित सिंह ने आठ लोगों के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट के आरोप में बड़ागांव थाने में मामला दर्ज कराया है।
अमित सिंह के अनुसार, वह बीती रात अपने परिवार के साथ बड़ागांव क्षेत्र के एक होटल में खाना खाने गए थे। उसी दौरान कुछ लोग होटल के गार्ड से गालीगलौज कर रहे थे। जब उन्होंने उन लोगों को गालीगलौज करने से रोका, तो मामला बढ़ गया।
Loading...
आरोप है कि अमन सिंह उर्फ सानू, सत्य प्रकाश सिंह जुगनू, अनूप सिंह और उनके साथ मौजूद पांच अन्य अज्ञात लोगों ने अमित सिंह के साथ मारपीट की। घटना के बाद अमित सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Continue Reading
