Connect with us

वाराणसी

हिमांचल मेडिकेयर हॉस्पिटल ने किया निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। हिमाचल मेडिकेयर हॉस्पिटल, वाराणसी द्वारा आज नरपतपुर, डुबकियां बाज़ार स्थित मुस्लिम बस्ती में मस्जिद के समीप एक निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। उक्त कैम्प में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा सैकड़ों की संख्या में उपस्थित मरीजों की फ्री जांच, परामर्श व दवा का वितरण किया गया।
संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ आशुतोष द्विवेदी ने शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि संस्थान अपने सामाजिक कार्यों के दायित्व के निर्वहन हेतु इस तरह के अनेकों फ्री मेडिकल कैम्प का आयोजन कर चुका है और भविष्य में भी हर महीने विभिन्न क्षेत्रों में समय समय पर ऐसे आयोजनों हेतु संकल्पबद्ध है।
हॉस्पिटल की चिकित्सिका डॉ रश्मि पांडेय ने अपनी टीम
रवि पटेल, बेबी यादव, अनिल यादव, विजय व अमन के साथ मरीजों को निःशुल्क परामर्श प्रदान किया और दवाओं का वितरण भी किया।
हिमाचल मेडिकेयर हॉस्पिटल के निदेशक मण्डल से शिवगोपाल यादव व सुदीप शिविर में उपस्थित होकर कुशलतापूर्वक संचालन किये। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी अजय कुमार पांडेय एडवोकेट ने हिमाचल हॉस्पिटल में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया व धन्यवाद ज्ञापन किया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page