Connect with us

वाराणसी

हाईवा और ट्रक की टक्कर में तीन घायल, एक की हालत नाजुक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के रिंग रोड फेज टू पर लोहरापुर गांव के सामने रविवार की सुबह आगे जा रही हाईवा में पिछे चल रही ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे ट्रक के ड्राइवर सहित तीन लोग घायल हो गये। ट्रक की केबिन में फंसे ड्राइवर को ग्रामीणों ने किसी तरह से बाहर निकाल कर हरहुआ स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह एक हाईवा राजातालाब से हरहुआ की तरफ जा रही थी। जब वह लोहरापुर गांव के सामने पहुंची थी। इसी बीच उसका आगे का टायर फट गया जिससे हाईवा अनियंत्रित हो गई। पीछे बालू लदी ट्रक तेज गति से आ रही थी। जो हाईवा में जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी की आवाज सुनकर आसपास कै लोग दौड़ कर ट्रक के पास आ गये।ट्रक का केबिन ध्वस्त हो गया था। जिसमे तीन लोग फंसे थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकाल कर हरहुआ स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जिसमें ड्राइवर की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Loading...

घायलों में निरंजन कुमार ग्राम खजुरा कैमूर बिहार,  रामराज विन्द पुरवट गौरी बबुरी चंदौली और तूफानी निषाद कोनिया सैयदराजा चंदौली निवासी हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page