Connect with us

पूर्वांचल

हाईटेंशन तार की चपेट में आई मिनी बस, जिंदा जले छह लोग

Published

on

Loading...
Loading...

मृतकों की संख्‍या बढ़ने की आशंका

गाजीपुर। जिले के मरदह क्षेत्र में बेहद ही दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल, मरदह क्षेत्र के महाहरधाम के पास बारात की मिनी बस में 11 हजार वोल्ट की लाइन के तार छू जाने से बस में आग लग गई और देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। बस में लगी आग इतनी भयावह थी कि कोई भी आग बुझाने के लिए बस के करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस आग से करीब छह लोगों के जलने की सूचना है।

Loading...

हालांकि इस हादसे में हताहत लोगों की संख्‍या बढने की उम्‍मीद है। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने बताया कि, बस सीएनजी थी, जो मऊ के कोपागंज से बारात लेकर मरदह के महाहर धाम पर आ रही थी। बस कच्चे रास्ते से आ रही थी और इस दौरान बस में करीब 20 लोग सवार थे। 11 हजार वोल्ट की लाइन के तार छू जाने से बस में आग लग गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page