गोरखपुर
हलुवा बाबा मंदिर में गूंजे जयकारे, भक्ति में डूबी दिखीं महिलाएं
गोरखपुर। मोदनवाल सेवा समिति के तत्वावधान में महिला मंडल ने भजन संध्या कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम प्राचीन उदासीन हलुवा बाबा मंदिर घासी कटरा गोरखपुर मे संपन्न हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत माता दुर्गा के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। भजन संध्या कार्यक्रम में महिला मंडल की काफी महिलाएं भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल की सुधा गुप्ता ने किया।
भजन संध्या कार्यक्रम नवरात्रि के अवसर पर पुजन कर सभी महिलाओं ने ताली बजाकर जयकारे लगाए। इस कार्यक्रम में मोदनवाल समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसमें पुरुषोत्तम दास राजा बाबू, ओम प्रकाश गुप्ता, इंजीनियर मदन गोपाल, प्रहलाद गुप्ता, राजेश गुप्ता, रविंद्र नाथ गुप्ता , चंदू गुप्ता,राजकुमार आर्य (मीडिया प्रभारी), उपस्थित रहे।
महिला मंडल की अध्यक्ष सुधा गुप्ता, रश्मि गुप्ता, बीना गुप्ता, ममता गुप्ता, गुड्डी गुप्ता, पायल गुप्ता, रानी गुप्ता,मधु गुप्ता, लाजो गुप्ता, अंजली गुप्ता, बृजरानी गुप्ता शुक्लावती गुप्ता,रोली गुप्ता सीमा गुप्ता, गिरजा गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, स्नेह लता गुप्ता,आदी प्रमुख महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण कर किया गया।
