गोरखपुर
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर
बेलघाट क्षेत्र में पुलिस रही मुस्तैद
गोरखपुर। जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। क्षेत्र की मस्जिदों में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा कर देश और समाज की खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।
थानाध्यक्ष बेलघाट विकास नाथ ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस बल पूरे समय मुस्तैद रहा, जिससे कहीं भी किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी गई।
गौरगंज स्थित नूरानी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मुश्ताक अहमद अल कासमी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से गले मिलकर खुशियां बांटने और अपने देश से मोहब्बत करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर मस्जिद में मौलाना हुजैफा, मौलाना इसराइल, मौलाना हमजा, मुनव्वर अली, अनवर अली, पेशकार अहमद, जमालुद्दीन, शहाबुद्दीन, निजामुद्दीन, मेराज अहमद, सदरूद्दीन, मंजूर अहमद, नसीम अख्तर, समीम अख्तर, मोहम्मद इरफान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के तहत उपनिरीक्षक सर्वदानंद सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर तैनात रहे। चौकीदार बादल भी ड्यूटी पर मौजूद रहे और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग दिया।
