वाराणसी
हरिराम यादव की स्मृति में एचआरडी चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य समापन
वाराणसी। स्वर्गीय हरिराम यादव की स्मृति में एचआरडी संस्थान वाराणसी द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर मीरापुर बसहीं, वाराणसी के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता का रंगारंग समापन मंगलवार को स्नातक वर्ग के चित्रकारों की चित्रकारी के साथ संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि अध्यक्ष ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश तथा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में ललित कला संकाय के संकाय प्रमुख डॉक्टर सुनील कुमार विश्वकर्मा तथा विशिष्ट अतिथि वसंत कालेज,राजघाट में प्रोफेसर सत्येंद्र सिंह बावनी थे।

संपन्न हुई चित्रकला प्रतियोगिता के नवांकुर वर्ग में प्रथम रितिका पटेल, द्वितीय श्रीनिका पांडेय, तृतीय आस्था पटेल रहे, दृष्टांत मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। नवांकुर द्वितीय वर्ग में प्रथम स्थान अनन्या गुप्ता, द्वितीय रिया पटेल, तृतीय प्रियांशी पाल तथा सांत्वना पुरस्कार रुद्र पाल को मिला। प्रवेशिका वर्ग में दिशा गुप्ता प्रथम, शान्वी सिंह द्वितीय, सौम्या विश्वकर्मा तृतीय तथा स्वाति सिंह चौथे स्थान पर रही।

प्राथमिक वर्ग के विजेताओं में प्रथम स्थान अंकिता पटेल, द्वितीय स्थान हर्षिता पांडेय, तृतीय स्थान नंदिनी पटेल तथा चौथा स्थान सुहाना सिंह ने पाया। वरिष्ठ वर्ग में महिमा कुमारी प्रथम, मुस्कान वर्मा द्वितीय, अंशुमान प्रियदर्शी तृतीय तथा सचिन सेठ चौथे स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक प्रोफेसर सत्येंद्र सिंह बावनी थे।

मुख्य अतिथि डॉक्टर सुनील कुमार विश्वकर्मा ने सभी विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप शील्ड , प्रमाण पत्र, व कलर बॉक्स प्रदान किया। इस अवसर पर डॉक्टर विश्वकर्मा ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों में कला का बीजारोपण करना अपने आप में अद्भुत कार्य है,आयोजन में सम्मिलित होकर मुझे अपना बचपन याद आ गया, यह कार्य निरंतर चलते रहना चाहिए। उन्होंने एचआरडी संस्थान के प्रयासों की सराहना की।

विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर बावनी ने बच्चों को बताया कि उन्हें अपने सर्वोत्कृष्ट रचना बनानी चाहिए, उन्हें इस बात पर ध्यान नहीं देना चाहिए कि कौन जीता कौन हारा, हां इतना अवश्य कहूंगा कि सभी बच्चों ने इतनी अच्छी कलरफुल ड्राइंग बनाई थी, कि उनमें सृजन की अपार क्षमता दिखाई दी। चित्रकला प्रतियोगिता के समापन में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, मीरापुर बसहीं,शाखा की शाखा प्रबंधक श्रीमती मनीषा रंजन, विद्यालय के सभी अध्यापक, अध्यापिकाएं , सैकड़ों की संख्या में अभिभावक व पुरस्कृत बच्चे उपस्थित रहे।
इस चित्रकला प्रतियोगिता के सूत्रधार अजय यादव, सुशीला यादव, मनोज विश्वकर्मा, राम अचल पाल और राकेश वर्धन रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। अतिथियों का स्वागत अजय यादव ने,कार्यक्रम का संचालन मनोज विश्वकर्मा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन सुशीला यादव ने किया।
