Connect with us

वाराणसी

हरियाणा के नवनियुक्त मुख्‍यमंत्री ने विधानसभा में हासिल किया विश्वास मत

Published

on

Loading...
Loading...

लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने हरियाणा में सरकार का चेहरा बदलकर एक बड़ा दांव खेला है। नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए और 11वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। सीएम सैनी ने आज राज्य विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया था। जिसमें उन्होंने विश्वास मत पास किया। मुख्यमंत्री सैनी ने सदन में बैठे पूर्व सीएम मनोहर लाल के कामों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार की सोच ईमानदार और काम दमदार रही है। इस दौरान पूर्व सीएम ने नवनियुक्त सीएम को बधाई दी।

ज्ञातव्य है कि, इससे पहले हरियाणा में अचानक बदले नाटकीय राजनीतिक घटनाक्रम में मनोहर लाल खट्टर और उनकी पूरी कैबिनेट ने मंगलवार को एक साथ राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उनके इस कदम से राजनीतिक गलियारे में काफी चर्चा हुआ और किसी को एक पल विश्वास भी नहीं हुआ कि सीएम ने अचानक ऐसा क्यों किया ?

Loading...

सदन में दिखा हुड्डा का शायराना अंदाज – पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने शायराना अंदाज में कहा कि मालूम था सबको एक दिन यार बदलेंगे, नाटक वही रहेगा पर किरदार बदलेंगे। हुड्डा ने कहा कि तुम सीएम बदलते रहना हम सरकार बदलेंगे। हुड्डा ने कहा कि ये स्वार्थ का गठबंधन था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page