पूर्वांचल
हम मुख्तार अंसारी के चाहने वालों के साथ खड़े : असदुद्दीन ओवैसी
गाजीपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन के चीफ, असदुद्दीन ओवैसी रविवार को गाजीपुर स्थित पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी के घर देर रात करीब 11.50 बजे पहुंचे। उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात करते हुए सांत्वना देते हुए कहा कि, “दुख की घड़ी में वह अंसारी के परिवार के साथ खड़े हैं।
ओवैसी ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, “आज मरहूम मुख्तार अंसारी के घर गाजीपुर जाकर उनके खानदान को पुरसा दिया, इस मुश्किल वक्त में हम उनके खानदान, समर्थक और चाहने वालों के साथ खड़े हैं। इंशा अल्लाह इन अंधेरों का जिगर चीरकर नूर आएगा, तुम हो ‘फिरौन’ तो ‘मूसा’ भी जरूर आएगा।

गौरतलब है कि, मुख्तार अंसारी की मौत होने के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा था कि, “मरहूम मुख्तार अंसारी के परिवार का कहना है कि, मुख्तार अंसारी को जहर दिया गया है जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है। न्यायिक हिरासत में मुख्तार अंसारी की मौत हुई है, सही तरह से इसकी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।”
