वाराणसी
हनुमान मंदिर से हजारों की चोरी
Loading...
Loading...
वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर में रात के समय चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर करीब 30 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। मंदिर के पुजारी बीरबल ने बताया कि वह हर दिन की तरह रात को लगभग 9 बजे पूजा और आरती के बाद मंदिर का ताला बंद कर अपने घर चले गए थे। इसके बाद चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सीकड़ में बंधे दो 50 किलो के घंटे, पूजा के बर्तन, ताबे का शेष नाग समेत अन्य बर्तन चुरा ले गए। घटना की सूचना मिलने पर फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की, हालांकि चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने चोरी की घटना पर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
Loading...
Continue Reading
