गाजीपुर
हथियाराम सिद्ध पीठ के महंत भवानी नंदन महाराज ने ‘जयदेश’ 2025 (गाजीपुर) कैलेंडर का किया विमोचन
गाजीपुर। हथियाराम सिद्ध पीठ बुढ़िया माई के प्रांगण में बुधवार को पीठाधीश्वर गुरु भवानी नंदन महाराज के करकमलों द्वारा ‘जयदेश’ 2025 कैलेंडर का भव्य विमोचन किया गया।


इस विशेष कार्यक्रम में जयदेश इलेक्ट्रॉनिक चैनल के निदेशक सुमित जायसवाल, संपादक रामाश्रय सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ चंदौली ब्यूरो के धीरेंद्र सिंह शक्ति, दुर्गा सिंह, अमन पाठक, शुभम मोदनवाल, सुधाकर पाण्डेय, प्रदीप मद्धेशिया, डॉ. मुमताज, डॉ. इंद्राल, अश्वनी सिंह, शिवाकांत सिंह (झुना सिंह) और डब्लू सिंह भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


इस अवसर पर देवराहा बाबा पीठ के महाराज ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गुरु भवानी नंदन महाराज ने सभी उपस्थित जयदेश टीम के सदस्यों को रुद्राक्ष की माला, चुनरी, प्रसाद और अंगवस्त्र भेंटकर आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने गुरु जी का नमन एवं अभिनंदन किया। गुरु जी के आशीर्वचनों से प्रांगण में एक दिव्य ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास और भक्ति भावना के साथ हुआ।
