Connect with us

गोरखपुर

हत्या व अपहरण कांड का 50 हजार का इनामी आरोपी गगहा पुलिस के चढ़ा हत्थे

Published

on

गोरखपुर। कानून से लंबे समय से आंख-मिचौली खेल रहे हत्या के एक इनामी आरोपी को आखिरकार गगहा पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वर्ष 2017 के सनसनीखेज अपहरण व हत्या कांड में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने धर दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गगहा अंजुल कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना गगहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 288/2017 से संबंधित इनामी अभियुक्त प्रदुम्मन गौड पुत्र संजय गौड़, निवासी परसिया थाना गोला, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।

पुरानी रंजिश में रची गई थी खौफनाक साजिश

पुलिस के अनुसार, वादी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि पुरानी रंजिश के चलते अभियुक्तों ने उसके पुत्र का अपहरण कर हत्या करने की साजिश रची। इस मामले में पहले अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन विवेचना के दौरान हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं की भी पुष्टि हुई, जिसके बाद मुकदमे में धारा 302 व 201 भादंसं की बढ़ोत्तरी की गई।

इनामी घोषित होकर था फरार

Advertisement

घटना के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था। न्यायालय से गैरहाजिर रहने के कारण उसके विरुद्ध धारा 174ए के तहत भी अलग मुकदमा दर्ज किया गया था। लगातार फरारी के चलते पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस टीम की सतर्कता से गिरफ्तारी

लगातार दबिश और गोपनीय सूचना के आधार पर गगहा पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से आगे की पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच किया गया है

क्षेत्र में कानून का संदेश

इस गिरफ्तारी को पुलिस प्रशासन की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। वर्षों पुराने हत्या कांड के आरोपी की गिरफ्तारी से यह संदेश साफ है कि अपराध चाहे जितना पुराना क्यों न हो, कानून के हाथ लंबे होते हैं और अपराधी बच नहीं सकता। गगहा पुलिस की इस कार्रवाई से एक ओर जहां पीड़ित परिवार को इंसाफ की उम्मीद जगी है, वहीं अपराधियों में भय का माहौल भी बना है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page