गोरखपुर
हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर। जनपद में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के क्रम में थाना बांसगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी अभियुक्त थाना बांसगांव क्षेत्र के ग्राम महुआपार के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बांसगांव पर मु0अ0सं0 24/2026, धारा 115(2)/109 बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे से संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अंकित महेन्द्र जैसवार, सुनील कुमार एवं अनिल कुमार शामिल हैं। तीनों अभियुक्त ग्राम महुआपार थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, यह मुकदमा पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया था। तहरीर में बताया गया कि दिनांक 15 जनवरी 2026 को अभियुक्तों ने वादी तथा उसके भाई के साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट की थी। घटना के दौरान पीड़ित और उसके भाई को गंभीर रूप से चोट पहुंचाने का प्रयास किया गया, जिससे क्षेत्र में भय और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना बांसगांव पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों की संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वालों, हिंसक घटनाओं में शामिल अपराधियों और कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आम लोगों में विश्वास बढ़ा है और अपराधियों में भय का माहौल बना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी सख्त कदम उठाए जाते है।
