Connect with us

शिक्षा

हंडिया पीजी कॉलेज में सात दिवसीय ‘राष्ट्रीय सेवा योजना’ का हुआ शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज। राष्ट्रीय सेवा योजना, हंडिया पीजी कॉलेज, प्रयागराज में सात दिवसीय विशेष शिविर के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो० अजय सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व एवं स्वयं सेवकों को अनुशासन के साथ शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन से हुआ। तत्पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना लक्ष्य गीत के साथ ही मंचस्थ अतिथियों को बैच लगाकर एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। मंच पर उपस्थित प्रो ० विवेक पांडेय, डॉ० शिवानंद सिंह, चीफ प्रॉक्टर डॉ० रतंजय सिंह डॉ अर्चना सिन्हा, डॉ० नीरज सिंह, डॉ० दीपक कुमार सिंह, डॉ० ज्योत्सना सिंह डॉ मधुलिका त्रिपाठी आदि ने विद्यार्थियों को अपने बहुमूल्य विचारों से प्रतिबोधित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ० रविन्द्र कुमार ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ० शारदा सिंह ने किया। इस सात दिवसीय विशेष शिविर में दोनों इकाइयों के 100 चयनित स्वयं सेवक/स्वयं सेविका सम्मिलित हुए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page