गोरखपुर
स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं में आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की चेतना जगाते हैं: डॉ. धर्मेंद्र सिंह
गोरखपुर। स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती के अवसर पर आज बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय महानगर गोरखपुर में स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उनकी स्मृतियों को नमन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह व विधायक विपिन सिंह व महानगर संयोजक राजेश गुप्ता उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय युवा शक्ति के महान प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के विचार और व्यक्तित्व आज भी भारतीय युवा शक्ति को नई ऊर्जा आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं।
स्वामी विवेकानंद जी हमारे प्रेरणा स्रोत हैं युवाओं का नेतृत्व मार्गदर्शन करने के लिए स्वामी विवेकानंद जी का जीवन आदर्श है। स्वामी जी का शिकागो में दिया गया भाषण भारत की सांस्कृतिक एकता को विश्व पटल पर उतारना आज के युवा का लक्ष्य होना चाहिए।
विधायक विपिन सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञान व दर्शन को विश्व में फिर से स्थापित करने वाले युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित स्वामी विवेकानंद जी उनके ओजस्वी विचार आत्मविश्वास से परिपूर्ण संदेश और युवा शक्ति पर अटूट विश्वास आज भी देश को नव जागरण सेवा और राष्ट्र उत्थान के मार्ग पर अग्रसर करता है।
महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने कहा कि सनातन संस्कृति की आभा को आधुनिक विश्व में प्रसारित करने वाले असंख्य युवाओं के प्रेरणा स्रोत ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, इन्द्र मणि उपाध्याय,ओम प्रकाश शर्मा, दयानंद शर्मा, वीरेंद्र पांडेय, शशिकांत सिंह, रमेश प्रताप गुप्ता, महानगर मंत्री अजय श्रीवास्तव,मनोज अग्रहरी, अवधेश अग्रहरी, गौरव तिवारी, सुरेन्द्र चौबे, अमित कुमार श्रीवास्तव, शिशिर वर्मा, प्रदीप सिंह, मुकेश चौधरी, विकास शर्मा, प्रशांत विश्वकर्मा, प्राण तिवारी, विशाल गुप्ता, श्री राम पाण्डेय, राम केवल पासवान सिद्धांतों घोष, आनंद अग्रहरी, अजय मणि त्रिपाठी,वरूण चौरसिया, दयाकृष्ण गुप्ता, विशाल सोनकर सहित महानगर व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
