Connect with us

पूर्वांचल

स्वस्थ आंखे जीवन की डोर,न बरतें लापरवाहीःआईबी

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही। जनपद की प्रमुख कालीन कारखाना ओबीटी गोपपुर-गोपीगंज में शुक्रवार को 20 दिवसीय निःशुल्क नेत्र शिविर का शुभारंभ मुख्यअतिथि कारखाना प्रेसिडेंट आईबी सिंह ने दीप प्रज्जवलन और फीता काटकर किया। आईबी सिंह ने कहा कि स्वस्थ आंखे जीवन की डोर होती हैं आंखों के प्रति लापरवाही जीवन को अंधकार बना सकती हैं। सरकारी, अर्ध सरकारी क्षेत्र हो या अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठान यहां कार्यरत होने वालों से लेकर सभी जरूरतमंदों की चिंता जिम्मेदारों की जिम्मेदारी होनी चाहिए। कालीन आयातक विलियम सोनोमा इंक ;डब्लूएसआई के सौजन्य से उक्त निरूशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन स्पष्ट दृष्टि उज्ज्वल भविष्य के उदेश्यों पर आधारित है जो 21 अगस्त तक जारी रहेगा। एक ही दिन में लगभग 100 लोगों ने आंखों का परीक्षण कराया। 21 अगस्त तक तीन हजारों लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नोएडा से सनी मलिक के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने आंखों का तकनीकी परीक्षण कर जरूरतमंदों को चस्में तो दवाएं वितरित कर बचाव के लिए परामर्श भी दिए। इस मौके पर मार्यन सिंह, प्रदीप, अक्षय कुमार, जसवंत सिंह, विनोद पांडेय, विकास श्रीवास्तव, डी रमानी, चद्रंशेखर, भारत सिंह, राकेश यादव, राजन सिंह, चद्रबली आदि रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page