Connect with us

वाराणसी

स्कूल वाहन के धक्के से युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के नवापुरा चौमुहानी के समीप वेला पहाड़िया मार्ग पर शुक्रवार की सुबह स्कूल वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चोलापुर क्षेत्र के बलुवा तिवारान ग्राम निवासी अंकित तिवारी (20) बाइक से वेला पहाड़िया मार्ग पर वेला की तरफ से दवा लेकर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही स्कूल वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Loading...

घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस‌ ने अंकित तिवारी को चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अंकित तिवारी चार भाई एक बहन में सबसे छोटा था। मृतक ट्रक ड्राइवर था। अचानक हुई घटना से माता प्रेम सितारा देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page