वाराणसी
स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए छित्तूपुर पार्षद विवेक कुशवाहा
वाराणसी। छित्तूपुर के वार्ड नंबर 7 के पार्षद विवेक कुशवाहा विगत दिनों अपने वार्ड के क्षेत्र में स्थित स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर व्यक्त करते हुए लिखा कि,
“शक्ति बाल विद्या मंदिर एवं यूनिवर्सल जूनियर हाईस्कूल के जो कि मेरे वार्ड के अन्तर्गत आता है उसके वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रबंधक जगदीश प्रसाद शर्मा द्वारा मुझे मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। जिसका कार्यक्रम कुशवाहा धर्मशाला हरी नगर में आयोजित हुआ। नौनिहालों द्वारा बहुत ही अप्रतिम प्रस्तुति दी गई जिसे देख सभी का मन प्रफुल्लित हो उठा। महादेव से प्रार्थना है इन बच्चो को हमेशा हंसता एवं मुस्कुराता रखें और माता सरस्वती की अनुकंपा सदैव इनपर बनी रहे। सभी बच्चो को ढेर सारा प्यार”।


