वाराणसी
स्कूली वाहन से गिरकर बालिका की मौत
Loading...
Loading...
वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के बेला में मंगलवार को स्कूली वाहन से घर जाते समय स्कूल वाहन से गिरी 8 वर्षीय बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चालक संजय यादव जो स्कूल में ऑटो चलाता है। जिस ऑटो का नंबर यूपी आर टी 0443 है, जो अजगर के चोलापुर दी सनराइज कान्वेंट स्कूल में बच्चों को ऑटो से लेकर स्कूल आता-जाता है।

वही आज स्कूल बंद होने पर अजगर से बेला जाते समय रास्ते में एक छात्रा आगे की सीट पर बैठी थी। अचानक ब्रेक लगाने से आरूषि ऑटो के नीचे आ गई। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचते, उससे पहले उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
Continue Reading
