Connect with us

वाराणसी

स्कूली यूनिफॉर्म में पहुंची किशोरी स्कूटी लेकर फरार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। दुर्गाकुंड कबीर नगर में रविवार को एक किशोरी स्कूली यूनिफॉर्म में स्कूटी चोरी कर फरार हो गई। सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद है। जिसमें लड़की ने स्कूटी बहुत ही शातिर तरीके से चोरी की जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को भनक तक नहीं लगी कि वह स्कूटी चोरी करने की फिराक में है।

Loading...

पीड़िता सारिका सिंह ने भेलूपुर थाने में शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि, वह कबीरनगर स्थित दूसरी मंजिल फ्लैट पर रहती हैं। सुबह एक किशोरी स्कूली यूनिफार्म में घर पहुंची और कहा कि दीदी स्कूटी की चाभी दे दीजिए, रास्ते से हटानी है। मुझे लगा कि फ्लैट की ही लड़की होगी, जिसका कोई सामान घर के अंदर लाना होगा। इसलिए चाभी दे दी। जब किशोरी चाभी लौटाने नहीं आई ताे नीचे उतरी और देखा कि स्कूटी गायब थी। सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो उसमें दो किशोरियां चोरी की घटना में शामिल नजर आईं। डायल-112 पर शिकायत के साथ ही थाने में भी तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से किशोरी को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page