वाराणसी
स्कूटी चुराने वाली दो छात्राएं गिरफ्त में
बताई चोरी करने की वजह
वाराणसी। जनपद में 9 सितंबर को भेलूपुर थाना अंतर्गत दुर्गाकुंड स्थित कबीर नगर में एक लड़की ने स्कूल ड्रेस में डॉक्टर की स्कूटी चोरी कर ली थी। स्कूटी चोरी की पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरा में कैद हुआ था। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग लड़कियों को गिरफ्तार किया है। दोनों छात्राओं को बाराबंकी स्थित महिला सुधार गृह भेजा गया है।
इंस्पेक्टर भेलूपुर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि, पकड़ी गई दोनों बच्चियों को मंडुआडीह स्थिति बनारस स्टेशन की पार्किंग से पकड़ा गया। जब दोनों छात्राओं से पूछताछ की, तब उन्होंने कहा, पुलिस अंकल हमें छोड़ दीजिए, हमें बस स्कूटी चलाने का मन था। इसलिए हमने ऐसा काम किया। हम स्कूटी वापस दे देते।
इंस्पेक्टर भेलूपुर ने आगे बताया, वह दिनभर स्कूटी लेकर घूमती थी और फिर स्टेशन के पार्किंग में खड़ी कर देती थी। दोनों के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं। चंदौली के रहने वाले हैं और बनारस में छोटा-मोटा काम करते हैं। बच्चियां 10वीं की छात्रा है और पढ़ने में ठीक हैं। लेकिन दोस्तों को दिखाने के लिए उन्होंने ऐसा किया।
