Connect with us

अपराध

सोशल मीडिया की आड़ लेकर अवैध वसूली

Published

on

Loading...
Loading...

पिता और पुत्र की काली करतूत, चार संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज, अब तक कोई कार्रवाई नहीं

रिपोर्ट – विकास सिंह, ब्यूरो चीफ जौनपुर

जौनपुर (केराकत)। सोशल मीडिया के दुरुपयोग की लगातार शिकायत मिल रही है। इसके खिलाफ कई जिलों में पत्रकार संगठनों ने वहां के जिलाधिकारी समेत उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत पत्र देकर सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करने वाले लोगों तथा फर्जी यूट्यूबर्स को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

इसी क्रम में जौनपुर जनपद के केराकत थाना अंतर्गत थानागद्दी जखिया निवासी पिता-पुत्र बजरंग बहादुर सिंह और विकास सिंह का भी नाम सामने आया है। पिता जहां लोगों को तरह-तरह की धमकियां देकर उनसे अवैध धन की मांग करता है, वहीं उसका पुत्र विकास सिंह सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करके लोगों से अवैध वसूली में संलिप्त हैं।

Advertisement

विकास सिंह के खिलाफ क्षेत्र के चार लोगों ने केराकत थाने में चार संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज कराये हैं जिसमें एक मामले में पिता और पुत्र दोनों अभियुक्त हैं।
पिता अपनी जमानत करा चुका है लेकिन पुत्र अभी भी फरार बताया गया है।

इस मामले में थानागद्दी बाजार के तमाम दुकानदारों ने केराकत तहसील पर प्रदर्शन भी किया था और आपराधिक प्रवृत्ति के पिता और पुत्र के खिलाफ प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अभी तक पुलिस और प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार, थानागद्दी  निवासी राजकुमार सिंह ने जखिया निवासी बजरंग बहादुर सिंह, उसके पुत्र विकास सिंह के खिलाफ केराकत थाने में धारा 386, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि बजरंग बहादुर सिंह थानागद्दी स्थित मेरे मकान पर आया और कहा कि, मैंने अपने पुत्र विकास सिंह के कहने पर लोक निर्माण विभाग जौनपुर व अन्य संबंधित विभागों में तुम्हारे तथा बाजार के अन्य मकान मालिकों और दुकानदारों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। ‌जल्द ही तुम लोगों का मकान और दुकान गिर जाएगा। अगर इसे बचाना चाहते हो तो मुझे 2 लाख इकट्ठा करके दो दिन के अंदर दे दो।

मेरे द्वारा मजबूरी बताने पर उसने अपने पुत्र से मोबाइल पर बात कराई जिस पर विकास सिंह ने मुझे गाली गलौज दिया और कहा कि पैसे की व्यवस्था नहीं करोगे तो तुमको और तुम्हारे परिवार को जान से मार दूंगा। उसकी धमकी से मैं डर गया और 10 हजार की व्यवस्था करके बजरंग बहादुर सिंह को दे दिया।

बजरंग बहादुर सिंह के इस कृत्य के समय बाजार के दिग्विजय सिंह, विनय पाठक, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार सिंह, गुड्डू आदि लोग मौजूद थे। इसी के आधार पर पिता पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया।

Advertisement

एक अन्य व्यक्ति अमित कुमार सिंह जो केराकत थाना क्षेत्र के ही बेहड़ा गांव के निवासी हैं उन्होंने थाने में तहरीर दी थी कि विकास सिंह सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करके मुझसे धन हड़पना चाहता है। इस मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 72, धारा 67 और धारा 501 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसी क्रम में केराकत थाना क्षेत्र के ही नाउपुर निवासी दिनेश सिंह ने भी थाने मे विकास सिंह के खिलाफ तहरीर दी थी जिसमें आरोप लगाया था कि विकास सिंह ने मेरी दुकान पर चढ़कर गाली-गलौज के साथ धमकी दी और अवैध धन की मांग की। इस मामले में भी केराकत पुलिस ने विकास सिंह के खिलाफ धारा 384, 323, 504 एवं 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

थानागद्दी निवासी राजकुमार सिंह ने इसके पूर्व केराकत थाने में विकास सिंह के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कराया था कि वह लगातार मोबाइल पर फोन करके मुझे धमकी दे रहा है कि फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगा अन्यथा मुझे 25 हजार तत्काल दो।

विकास सिंह से हुई बातचीत को राजकुमार सिंह ने अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड भी कर लिया है। इस मामले में भी पुलिस ने  धारा 384 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page