Connect with us

राज्य-राजधानी

सोनाक्षी-जहीर की शादी का पटना में विरोध

Published

on

Loading...
Loading...

बॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता और आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की होने वाली शादी मुंबई में होते ही पटना में विरोध शुरू हो गया। हिंदू शिव भवानी सेना ने पोस्टर के द्वारा विरोध करते हुए कहा कि पटना में घुसने नहीं देंगे। सोशल मीडिया के ट्रोल की जगह अब पटना की सड़कों पर पोस्टर के रूप में दिखने लगे हैं, जहां इसे लव जिहाद कहा जा रहा है। पोस्टर के माध्यम से यह विरोध बिहार की हिंदू शिव भवानी सेना ने किया है।

Loading...

संगठन ने पटना में पोस्टर पर धमकी भरे लब्जों में लिखा है कि शत्रुध्न सिन्हा की बेटी को बिहार में घुसने नहीं देंगे। पटना में लगे पोस्टरों में शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फोटो लगाई गई है। पोस्टरों पर लिखा है- “सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी लव जिहाद को बढ़ावा। पूरे देश को इस्लामीकरण करने की कोशिश। शत्रुघ्न सिन्हा जी शादी के फैसले पर पुनर्विचार करें नहीं तो अपने बेटों लव और कुश के घर का नाम तुरंत बदलें, इससे हो रहा हिंदू धर्म का अपमान। सोनाक्षी सिन्हा को हिंदू शिव भवानी सेना बिहार में घुसने नहीं देगी।”

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page