पूर्वांचल
सोनभद्र : पन्नूगंज पुलिस ने नौ वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सोनभद्र पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक केदार नाथ मौर्य के निर्देशन में उ0नि0 रामज्ञानसिंह यादव,शिवबदन यादव,फूलबदन यादव,मोहन सिंह हमराह हे0का0 बृजेश कुमार सिंह, मो०इस्लाम, भुपेन्द्र पाण्डेय महिला कांस्टेबल लक्ष्मी वर्मा ,थाना पन्नूगंज के थाना हाजा से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध / वारष्टियों की चेकिंग में अलग-अलग मुकदमा मे 9 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इन अभियुक्तों में अनिल उर्फ बंजरगी पुत्र मुराहू विश्वकर्मा उम्र करीब 36 वर्ष निवासी ग्राम केतार, वशीष्ठ गिरी पुत्र रामसेवक गिरी निवासी ग्राम परसिया थाना पन्नूगंज, सूर्यभान गुप्ता पुत्र स्व० बेचन गुप्ता निवासी ग्राम चपईल थाना पन्नूगज, लाल बहादुर पुत्र स्व० लालमनी निवासी ग्राम पथरहा थाना पन्नूगंज, एस0टी0 मे अभियुक्त राबर्ट्सगंज कमलेश गुप्ता पुत्र गुलाब गुप्ता निवासी ग्राम प्रतापपुर थाना पन्नूगंज, शतीश पटेल पुत्र हरिहर पटेल निवासी परसौटी थाना पन्नूगंज, महेन्द्र पटेल पुत्र शतीश पटेल निवासी ग्राम परसौटी थाना पन्नूगंज, अभियुक्त रज्जब अली पुत्र चुन्नन अली निवासी ग्राम रामगढ थाना पन्नूगंज, अभियुक्त बच्चा उर्फ राजेश पुत्र नन्द लाल सिंह निवासी ग्राम दुगौलिया थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया l
