Connect with us

पूर्वांचल

सोनभद्र : नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी ने 39 नए कार्यों का किया उद्घाटन, 68 नए कार्य प्रस्तावित

Published

on

Loading...
Loading...

ओबरा में गुरुवार को अस्थानिय नगर के नगर पंचायत अध्यक्षा चांदनी और सभासदों ने चिल्ड्रन पार्क में 39 नए निर्माण कार्यों का नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, इन कार्यों से नगर में निवास करने वाले रहवासियों को काफी सुविधाएं होंगी

उन्होंने बताया कि, इन कार्यों में विभिन्न वार्डों में नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग, पार्क निर्माण, सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट लगाने और अन्य योजनाएं शामिल हैं। नगर अध्यक्षा ने कहा कि इन कार्यों से नगर की सुंदरता और स्वच्छता में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। आगे आने वाले समय में भी नगर के विकास के लिए और भी योजनाएं शुरू की जाएंगी।

नगर अध्यक्षा चांदनी नगरवासियों से अपील है कि वे नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे कार्यों में अपना सहयोग दें। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page