Connect with us

चन्दौली

सैयदराजा में रजनीश सिंह बने जिला अध्यक्ष, शिक्षकों ने किया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

सैयदराजा (चंदौली)। गुरुवार को नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा में विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता रजनीश सिंह का माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष के रूप में चयन होने पर विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

‌इस अवसर पर रजनीश सिंह ने जनपद के सभी शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का संकल्प लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे शिक्षकों के मुद्दों को सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने भी शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

Loading...

इस कार्यक्रम में उमेश चंद्र तिवारी, अजय झा, आनंद प्रकाश सिंह, सतेंद्र गुप्त, प्रदीप सिंह, अनूप कुमार, दीनबंधु, रामाश्रय प्रसाद, मार्कंडेय प्रसाद, रंजीत यादव, ओमप्रकाश, अमित उपाध्याय, संतोष मिश्रा जैसे अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। सभा का संचालन अजय कुमार झा ने किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page