पूर्वांचल
सैयदराजा पुलिस के एक्शन मोड़ से सपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष
चंदौली। जिले के पुलिस प्रशासन ने लोकसभा चुनाव में हिंसा फैलाने वालों और शरारती तत्वों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भी शिकंजा करने की तैयारी कर ली है। प्रशासन के इस कार्रवाई से सपा के तमाम कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। एक कार्यकर्ता ने नाम ना छापने की शर्त पर कहा कि, प्रशासन द्वारा बेवजह प्रताड़ित करने को लेकर हम सब इस मामले को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक जरूर पहुंचाएंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सैयदराजा थाना पुलिस ने मनोज सिंह डब्लू के खिलाफ शांतिभंग करने के लिए 107-16 की रिपोर्ट के साथ-साथ जिला बदर करने की कार्रवाई कर सकती है। थाने में तैनात उपनिरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव ने यह रिपोर्ट तैयार करके होली के पहले भेज दी है। इसमें मनोज सिंह डब्लू समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भेजा गया है।
