Connect with us

सियासत

सैम पित्रोदा ने कांग्रेस को झटका देते हुए दिया इस्तीफा

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। विवादों में घिरे सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया है। जब उनके ‘रंगभेद’ वाले बयान पर विवाद हुआ। कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट में बहस करते हुए उनकी वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें वह कहते हैं कि “भारत एक अत्यंत विविधता भरा देश है, जहां पूर्वी भारत में रहने वाले लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम में रहने वाले अरब जैसे, उत्तर भारत में रहने वाले श्वेतों की तरह और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों की तरह दिखते हैं। लेकिन इससे फर्क नहीं पड़ता। हम सभी भाई- बहनें हैं। कहा कि “हम अलग-अलग भाषाओं, धर्मों और रीति-रिवाजों का सम्मान करते हैं, ये वही भारत है।” पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

कांग्रेस ने पित्रोदा के बयान से खुद को पूरी तरह से अलग किया है। लोकसभा चुनाव के बीच विवादित बयानबाजी कर घिरे कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं कांग्रेस ने भी उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसकी जानकारी खुद पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।उन्होंने पित्रोदा के बयान से किनारा करते हुए “अत्‍यंत दुर्भाग्‍यपूर्णा और अस्‍विकार्य” बताया है।

Loading...

पित्रोदा के पहले भारत मे विरासत टैक्स को लेकर दिए बयान पर भी विवाद हुआ था, जिसमें उन्होंने अमेरिका में लगने वाले विरासत टैक्स का जिक्र किया था। उन्होंने यह उदाहरण दिया कि अमेरिका में 10 करोड़ डॉलर संपत्ति के मालिक की मौत के बाद 45% संपत्ति उनके बच्चों को मिलती है, जबकि 55% संपत्ति सरकार के हक में चली जाती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page