Connect with us

पूर्वांचल

सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षकों का हुआ सम्मान व विदाई समारोह

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली (चहनियां) : अपने शिक्षण, लगन व मेहनत से बेसिक शिक्षा परिषद के हजारों बच्चो के जीवन को संवारने सजाने वाले प्रबुद्ध शिक्षक 31 मार्च 2024 को सम्मानपूर्वक सेवा पूर्ण किये । जिन्हें एक कार्यक्रम के तहत खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ0 राजेश चतुर्वेदी ने अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किये ।              

खंड शिक्षा अधिकारी डा राजेश कुमार चतुर्वेदी के पहल पर राजीव कुमार अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ व मंत्री अखिलेश त्रिपाठी के सहयोग से पहली बार बीआरसी स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह का आयोजन किया। सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक हरिश्चंद त्रिपाठी कम्पोजिट विद्यालय दीनदासपुर, रामविलास प्रसाद कम्पोजिट विद्यालय बछौली, महेंद्र प्रताप यादव प्राथमिक विद्यालय पुरवा नादी, श्याम लाल यादव व धनेश प्रसाद पीएस मोहरगंज, राधेश्याम गुप्ता कम्पोजिट विद्यालय कांवर, मिठाई लाल मौर्य पीएस नरैला, दीनानाथ पांडे, रमाकांत पांडे, पारस यादव, संत राम  को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर, माल्यार्पण कर के खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सुखमय जीवन उत्तम स्वास्थ दीर्घायु की मंगलकामना के किया ।

उन्होंने कहा कि अध्यापक जीवन के शुरुआत से लेकर रिटायर्ड होने तक ईमानदारी से ड्यूटी निभाकर बच्चो के भविष्य को सवारकर उन्हें एक अधिकारी, कर्मचारी अच्छा विजनेस मैन, समाजसेवी, डॉक्टर, इंजीनियर बनाते है ।

इनका सम्मान सबसे पहले होना चाहिए। इस अवसर पर राजीव कुमार, अखिलेश त्रिपाठी, सुषमा पाल, प्रेम शंकर मिश्र, संजय यादव, राजनाथ मौर्य, कौशल्या देवी, शेष नाथ, श्याम सुंदर, राजेश यादव आदि प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, शिक्षक व शिक्षिकाये उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page