Connect with us

पूर्वांचल

सेप्टिक टैंक में बुझ गई 4 जिंदगियों की डोर

Published

on

Loading...
Loading...

पीडीडीयू नगर। जरा सी लापरवाही जिंदगी पर बहुत भारी पड़ती है। ताजा मामला, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लाठ नंबर दो स्थित एक मकान में बुधवार रात सेप्टिक टैंक सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर तीन सफाईकर्मी टैंक में गिर गए। इस दौरान मजदूरों को बचाने के चक्कर में भवन स्वामी का पुत्र भी टैंक में गिर गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चारों को बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल तीन व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय और एक को ट्रामा सेंटर ले गए। जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Loading...

जानकारी के अनुसार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के लाठ नंबर दो निवासी भरतलाल जायसवाल के घर पर बुधवार की रात लगभग 12 बजे कालीमहाल निवासी सफाईकर्मी विनोद रावत (35) वर्ष, कुंदन (42) और लोहा (23) सेप्टिक टैंक सफाई का कार्य कर रहे थे। लोगों के अनुसार टैंक लगभग 12 फुट गहरा था। तीनों सफाईकर्मी आधा टैंक साफ कर चुके थे। इस दौरान तीनों मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इस हादसे में भवन स्वामी का पुत्र भी शिकार हो गया। सभी ( चारों व्यक्तियों ) को क्षेत्र के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page