Connect with us

अपराध

सेना के एंबुलेंस पर फायर करने वाले दो अन्य आतंकी ढेर, एक कुत्ते की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सेना के काफिले में शामिल एंबुलेंस पर फायरिंग करने वाले अन्य दो आतंकियों को भी सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इससे पहले सोमवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर किया था, इस तरह एंबुलेंस पर हमला करने वाले तीनों आतंकवादी मारे गए हैं। इस मुठभेड़ में सेना का एक डॉग ‘फैंटम’ भी गोली लगने से शहीद हो गया।अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर के एक गांव के पास जंगल में छिपे हुए दो आतंकियों को ढूंढकर मार गिराया गया।

एलओसी के पास 27 घंटे तक चली इस मुठभेड़ में कुल तीन आतंकवादी मारे गए हैं। सोमवार सुबह एलओसी के पास सेना के काफिले की एंबुलेंस पर आतंकवादियों ने हमला किया था। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी उसी दिन ढेर कर दिया गया, जबकि अन्य दो को सुरक्षाबलों ने घेर लिया था।

Loading...

इस अभियान में विशेष बलों एनएसजी कमांडो और बीएमपी-पैदल सेना के वाहनों का इस्तेमाल भी किया गया।सोमवार की रात से ही सेना और पुलिस की संयुक्त टीमों ने जोगवान गांव में असन मंदिर के पास रात भर निगरानी की। मंगलवार सुबह फिर से भीषण मुठभेड़ हुई जिसमें सुरक्षाबलों को सफलता मिली और बचे हुए दो आतंकियों को मार गिराया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page