चन्दौली
सृजन-3 में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन
परिषदीय विद्यालयों में प्रतिभाओं की कमी नहीं : डायट प्राचार्य विकायल भारती
सकलडीहा (चंदौली)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार में वार्षिकोत्सव सृजन 3 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डायट प्राचार्य विकायल भारती जी ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में भेजें, क्योंकि इन विद्यालयों से पढ़े बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस अधिकारी आदि बनकर देश को सेवाएं दे रहे हैं।
वहीं विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति के उत्तम चरित्र का निर्माण होता है, साथ ही विद्यालय की चारदीवारी का निर्माण कराने का भी वायदा किया।
अतिथि के रूप में थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेंद्र कुमार निषाद, सब इंस्पेक्टर जगदीश यादव, arp आलोक पांडे, प्रशांत पाण्डेय, सत्यप्रकाश, संतोष कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार पाण्डेय, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष मदन तिवारी, मंत्री दीनदयाल यादव जी, प्राथमिक शिक्षक संघ मंत्री चंद्रकांत सिंह, मुकेश यादव पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सकलडीहा, अनिल सिंह, राजेश सिंह, सत्यप्रकाश, प्रकाश भारती, लोरिक राम, संजीव कुमार, ज्ञानचंद कांत, रमेश राम, रामअवध, कृष्ण मोहन, गिरिजेश दादा नीठोहर सत्यार्थी, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री संजय सिंह आदि रहे।
बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत बंदे मातरम से की गई, बाद में एकलव्य नाटक, मसाने की होली, कव्वाली आदि कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। बेहतर शैक्षणिक गतिविधियों में प्रदर्शन करने वाले छात्रों और नियमित स्कूल भेजने वाले अभिभावकों को प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर द्वारा सम्मानित किया गया और बताया गया कि यहाँ के शिक्षकों और बच्चों की मेहनत और लगन के बल पर ये विद्यालय नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस अवसर पर ज्योति भारद्वाज, धर्मराज प्रसाद, सतीश कुमार, सुरेश कुमार सहित सैंकड़ों शिक्षक व अभिभावक उपस्थिति रहे।
