Connect with us

गाजीपुर

सुहवल इंटर कॉलेज में अवैध वसूली के आरोप, जांच समिति का गठन

Published

on

Loading...
Loading...

जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रबंधन को भेजा पत्र

गाजीपुर (जयदेश)। जिले के करीमुद्दीनपुर के सुहवल इंटर कॉलेज में छात्रों से निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त अवैध वसूली की शिकायत पर जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्कूल प्रबंधन को पत्र भेजा गया है।

Loading...

मिली जानकारी के अनुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक को शिकायत मिली थी कि सुहवल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों से शासन द्वारा निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त अवैध वसूली की जा रही है। इस पर गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक श्री मिश्र ने दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जांच में अनियमितताएं पाई गईं हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्कूल प्रबंधन को पत्र भेजा गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page