Connect with us

पूर्वांचल

सुल्तानपुर: दीपों व झालरों से 22 जनवरी को जगमग होगा धोपाप धाम

Published

on

Loading...
Loading...

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद भी कार्यक्रम में होंगी शामिल।

सुल्तानपुर। राम की नगरी अयोध्या धाम में 22 जनवरी को राम मन्दिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन रामायण कालीन पौराणिक स्थल धोपाप धाम को सजाकर भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारी हो रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। 22 जनवरी को धोपाप धाम मन्दिर परिसर 51 हजार दीपों, लाइट व रंग बिरंगी झालरों की रोशनी से जगमग होगा। मनोज श्रीवास्तव द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

पौराणिक मान्यता है की अयोध्या से 80 किमी दूर स्थित भगवान राम के पुत्र कुश की बसाई नगरी में लंभुआ तहसील में स्थित ‘धोपाप’ धाम में भगवान राम ने त्रेतायुग में रावण के वध के बाद ब्रह्महत्या से मुक्ति के लिए ऋषियों- मुनियों की सलाह पर आदि गंगा गोमती नदी के इसी तट पर स्नान किया था‌ और ब्रह्महत्या के पाप से मुक्ति पाई थी। इसे राम घाट के नाम से जाना जाता है। सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार कैंप कर स्थानीय प्रधानों के साथ तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

वहीं लंभुआ, कूरेभार, पीपी कमैचा व कादीपुर के खंड विकास अधिकारी भी यहां पर कैंप कर साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को चाक- चौबंद करने में लगे हुए हैं। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने तैयारी की जानकारी देते हुए बताया कि धोपाप धाम जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण, दो हाई मास्ट लाइट, रामघाट जाने के लिए 300 मीटर सीसी सड़क व पुलिया का निर्माण, गोमती किनारे स्थित जमीन के समतलीकरण व मन्दिर परिसर की रंगाई पुताई आदि का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्यामेन्द्र मोहन चौधरी, प्रभारी कार्यालय अधीक्षक पुनीत गुप्ता सहित सफाई, मार्ग प्रकाश आदि विभागों  के कर्मचारियों के साथ बैठक कर तैयारी की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page