Connect with us

वायरल

सुरक्षा बलों ने आठ नक्सलियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Published

on

Loading...
Loading...

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला अंर्तगत महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम कुतुल में शनिवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ का एक जवान बलिदान और एसटीएफ के दो जवान घायल हो गये हैं।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि, संयुक्त अभियान में नारायणपुर-कोण्डागांव-कांकेर-दन्तेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ व आईटीबीपी 53वीं वाहिनी, बीएसफ 135 वीं वाहिनी का बल शामिल है। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जायेगी।संयुक्त अभियान में नारायणपुर-कोण्डागांव- कांकेर-दन्तेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ व आईटीबीपी 53वीं वाहिनी, बीएसफ 135 वीं वाहिनी का बल शामिल है। इलाके की सर्चिंग जारी है। शवों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। मुठभेड़ में शामिल जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल और मारे जाने की संभावना व्यक्त की है।

Loading...

पुलिस को कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के बाद संयुक्त अभियान में नारायणपुर-कोण्डागांव- कांकेर- दन्तेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ व आईटीबीपी 53वीं वाहिनी, बीएसफ 135 वीं वाहिनी बल के करीब 1400 जवानों को अभियान के लिए रवाना किया गया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page