Connect with us

राज्य-राजधानी

सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, तीन नक्सली ढेर

Published

on

Loading...
Loading...

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित सोरनामाल जंगल में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ के बाद उनके पास से कई ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं।

संयुक्त ऑपरेशन में शामिल थे 300 जवान
शुक्रवार सुबह यह मुठभेड़ उस समय हुई, जब डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम ने क्षेत्र में ऑपरेशन चलाया। छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों से लगभग 300 जवानों ने इस अभियान में हिस्सा लिया।

Loading...

ओडिशा के नवरंगपुर जिले की ओर से भी जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी थी, जिससे नक्सली भाग नहीं सके। मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये बस्तर से भागकर इस क्षेत्र में सक्रिय हुए थे।

गरियाबंद के एसपी निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कई अन्य नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। सर्च अभियान समाप्त होने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल सकेगी। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने कई अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं, जिनसे नक्सलियों की खतरनाक मंशा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page