Connect with us

पूर्वांचल

सुभासपा ने धर्मदेव यादव को‌ दी प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी

Published

on

गाजीपुर (जयदेश) भारतीय सुहेलदेव समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मदेव यादव को मुंबई में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के द्वारा प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। बुधवार को महाराष्ट्र से आते समय नवनियुक्त प्रदेश महासचिव धर्मदेव यादव का सैदपुर से सादात के बीच ककरही, बौरवां, कट्या एवं नगर सादात में कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव धर्मदेव यादव ने अपने आवास पर पहुंच कर पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एवं कार्यकर्ताओं शुभचिंतकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि, पार्टी ने जिस विश्वास से मुझे यह नई जिम्मेदारी दी है मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।

उनको बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सादात नगर अध्यक्ष सनी राजभर, काशी यादव, दीपक यादव, श्याम लाल यादव, हृदय नारायण पांडे , प्रधान जयप्रकाश यादव, राम प्रकाश उर्फ गुल्लू, अरविंद सिंह एवं गुड्डू प्रधान सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन अखिलेश प्रजापति एवं आशीष कुमार के द्वारा किया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page