गोरखपुर
सुभासपा के प्रदेश सचिव बने उमेश ठाकुर, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
गोरखपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर तथा प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने संभल जिले के निवासी उमेश ठाकुर को पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।
नवनियुक्त प्रदेश सचिव उमेश ठाकुर ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष ने उन पर विश्वास जताया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अशरफ खान, प्रदेश सचिव अंकुश राघव, मंत्री प्रतिनिधि गुंजन कुमार, युवा जिला अध्यक्ष बदायूं, तालिब पठान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उमेश ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।
