Connect with us

वाराणसी

सीपी मोहित अग्रवाल ने सड़क हादसे में मृत मुख्य आरक्षी की पत्नी को सौंपा 75 लाख रुपये का बीमा चेक

Published

on

Loading...
Loading...

हमारे पुलिसकर्मी हमारे समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभातें हैं। उनकी सेवा के दौरान किसी भी अनहोनी की स्थिति में हम उनके परिवार की मदद के लिए प्रतिबद्ध है” : मोहित अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर

वाराणसी। गुरुवार को पुलिस कमिश्नर कैम्प कार्यालय में बैंक ऑफ बड़ौदा वाराणसी क्षेत्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक महाप्रबंधक संजीव कुमार बर्णवाल द्वारा यूपी पुलिस सैलरी पैकेज के तहत दिवंगत पुलिसकर्मी स्व. सुजीत कुमार झा के आश्रित परिवार को 75 लाख की बीमा धनराशि का चेक प्रदान किया गया।

Loading...

स्व. सुजीत कुमार का निधन एक सड़क (ट्रक से) दुर्घटना के दौरान हुई थी। इस पर शोक व्यक्त करते हुएपुलिस कमिश्नर श्री मोहित अग्रवाल ने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा नवीनतम पुलिस सैलरी पैकेज जिसकी दुर्घटना बीमा राशि जोकि अब बढ़कर रु. 2.30 करोड़ तक हो गयी है उसे यूपी पुलिसकर्मियों के परिवार के लिए दुख की घड़ी में मददगार बताया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page