Connect with us

वाराणसी

सीएम योगी सावन के पहले सोमवार को आएंगे काशी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सावन के पहले सोमवार को वाराणसी आएंगे। सीएम श्री काशी विश्वनाथ व कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। वहीं सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों संग मीटिंग कर विकास योजनाओं की हकीकत परखेंगे। सीएम के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारी में जुटा है।

मुख्यमंत्री सोमवार को बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन और जलाभिषेक करेंगे। वहीं काशी कोतवाल कालभैरव का भी आशीर्वाद लेंगे। सर्किट हाउस में विकास कार्यों और निर्माणाधीन परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा करेंगे। बैठक में आसपास के जनपदों के अधिकारी वर्चुअल जुड़ेंगे। सीएम बाढ़ राहत कार्यों और कांवड़ यात्रा की सुरक्षा आदि की तैयारी भी जानेंगे।

Loading...

सीएम सोमवार को ही आजमगढ़ में भी समीक्षा करेंगे। बैठक में मंडलायुक्त, डीआईजी, आजमगढ़, मऊ और बलिया के डीएम, एसपी, सीडीओ आदि अधिकारी मौजूद रहेंगे। सीएम की समीक्षा बैठक के मद्देनजर प्रशासनिक अमला तैयारी में जुटा है। फाइलें दुरूस्त की जा रही हैं। वहीं रिकार्ड अपडेट किए जा रहे हैं, ताकि मीटिंग में सब कुछ अप टू डेट रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page