वाराणसी
सीएम योगी पहुंचे वाराणसी, काशी विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी
पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
वाराणसी। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को पहली बार एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। यहां पीएम मोदी किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज पीएम के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने वाराणसी पहुंचे है।

इस दौरान उन्होंने मेहंदीगंज स्थित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मंच से लेकर हेलीपैड और पार्किंग स्थल का भी उन्होंने मुआयना किया। तत्पश्चात उन्होंने व्याप्त खामियों को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। डीएफओ को कार्मिको की ड्यूटी लगाकर चिन्हित स्थलों को पूरी तरह जन्तु-जानवरों से मुक्त रखने और बैरिकेडिंग की उचित व्यवस्था का निर्देश दिया।
इसके बाद सीएम योगी सीधे श्री काशी विश्वनाथ के दरबार दर्शन करने पहुंचे। जहां उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन किया और विश्व के कल्याण के लिए कामना की। सीएम योगी इस दौरान काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के भी दर्शन करने जा सकते हैं।
