Connect with us

वाराणसी

सीएम योगी ने रोप-वे परियोजना का किया औचक निरीक्षण, इस दिन से काशीवासी कर सकेंगे यात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। उन्होंने पीएम मोदी के 18 जून को प्रस्तावित वाराणसी दौरे के मद्देनजर मेहंदी गंज क्षेत्र में कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया। इसके बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

बैठक संपन्न होने के बाद सीएम योगी का काफिला सीधे काशी विश्वनाथ के धाम पहुंचा। वहां पर दर्शन-पूजन करने के पश्चात वह काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के धाम पहुंचे जहां पर उन्होंने विधवत पूजा-अर्चना करते हुए बाबा काल भैरव की आरती उतारी और दर्शन करने के बाद बच्चों में प्रसाद और चॉकलेट वितरित किया।

इसके बाद देर रात सीएम योगी ने वाराणसी में बन रहे रोप-वे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रोप-वे परियोजना कार्य के प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए उन्होंने युद्ध स्तर पर समय से कार्य पूरा कराए जाने पर विशेष जोर दिया।

बता दें कि, वाराणसी में बन रहे केंद्र सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट रोप-वे पूरे यूपी में एक निर्माणाधीन हवाई केबल कार शहरी पारगमन प्रणाली है। यह भारत का पहला सार्वजनिक परिवहन रोप-वे होगा। इसका दायरा वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक जोड़ने वाले पांच स्टेशनों के साथ 3.75 किमी लंबा होगा। रोप-वे का निर्माण कार्य मई 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। रोप-वे के निर्माण के लिए स्विटजरलैंड से लाए गए उपकरण इंस्टाल किए जा रहे हैं। यह काम स्विट्जरलैंड की कंपनी बर्थोलेट कर रही है। सिगरा क्षेत्र में रोप-वे का टावर भी इंस्टाल हो चुका है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page