Connect with us

राज्य-राजधानी

सीएम योगी ने अवैध खनन को रोकने के लिए ‘जीरो पॉइंट’ पर दिया जोर

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को राजस्व विभाग और पुलिस अधिकारियों के साथ हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने अवैध खनन को रोकने के लिए ‘जीरो पॉइंट’ पर ही कार्रवाई करने पर जोर दिया। सीएम योगी ने कहा कि छापेमारी की कार्रवाई पूरी तैयारी के साथ होनी चाहिए और इसे एक संगठित टास्कफोर्स द्वारा अंजाम दिया जाना चाहिए।

इस बैठक के दौरान सीएम योगी ने जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को अवैध कब्जों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अवैध कब्जा हटाने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाए।तो वहीं चकबन्दी के विवादों पर ध्यान देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने चकबन्दी कामों की गहन समीक्षा करने की आवश्यकता बताई। आगे उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पैमाइश के काम को पूरी गंभीरता के साथ संपन्न करने और निस्तारित मामलों में पुनः कब्जा करने की हर गतिविधि पर कठोरता से कार्रवाई करने का आदेश दिया।

Loading...

सीएम योगी ने राजस्व परिषद और राजस्व विभाग को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। साथ ही नायब तहसीलदार, तहसीलदार, एसडीएम, एडीएम (न्यायिक), कानूनगो और लेखपाल के रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जिलों के मानचित्र को अद्यतन करने का भी निर्देश दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page