Connect with us

मिर्ज़ापुर

सीएमओ ने विंध्याचल स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, दिये सख्त निर्देश 

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सी.एल. वर्मा ने शनिवार को विंध्याचल चिकित्सालय का निरीक्षण किया और साफ-सफाई बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए उन्होंने क्षेत्र में लगे स्वास्थ्य कैंपों की भी जांच की और कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी करने का आदेश दिया।

Loading...

सीएमओ ने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मरीजों के लिए सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यदि किसी यात्री को बीमारी के लक्षण या कोई स्वास्थ्य समस्या होती है, तो विभाग के अधिकारी तुरंत समाधान सुनिश्चित करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page