Connect with us

चन्दौली

सिविल बार एसोसिएशन चुनाव : अध्यक्ष और महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शनिवार की सुबह 10.30 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। इस दौरान अध्यक्ष और महामंत्री पद के प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही थी। चुनाव को लेकर सदर तहसील परिसर में भारी गहमागहमी का माहौल रहा। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी।

चुनाव अधिकारी कपिल देव सिंह, चंद्र मौली उपाध्याय, नंदलाल, विनोद कुमार सिंह, शफीक खान की देखरेख में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा रही थी। बताते चलें कि, सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉक्टर वीरेंद्र प्रताप सिंह व विनोद कुमार सिंह के बीच कड़ी टक्कर है। वही महामंत्री पद पर गौरव सिंह व संदीप यादव के बीच कांटे की टक्कर है।

शनिवार को सुबह 10:30 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान की प्रक्रिया शुरू कराई गई। इस दौरान अधिवक्ताओं द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की जा रही थी। चुनाव अधिकारियों द्वारा मतदाताओं के सीओपी कार्ड की जांच की जा रही थी।

चुनाव अधिकारी चंद्रमौलि उपाध्याय ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही हैं। शाम 4:30 बजे तक चुनाव की प्रक्रिया चलेगी। तत्पश्चात मतदान की गणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। चंद्रमौलि उपाध्याय ने बताया कि सीओपी कार्ड की जांच कर मतदान करने की अनुमति दी जा रही है। सिविल बार चुनाव को लेकर शनिवार को तहसील परिसर में काफी गहमागहमी रही। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन के लोग जगह-जगह तैनात रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page