Connect with us

वाराणसी

सिलेंडर फटने से आधा दर्जन हुए घायल

Published

on

वाराणसी। जिले में चौबेपुर थाना क्षेत्र के बर्थरा कला के व्यासपुर गांव में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए है जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को क्षेत्र के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले की जांच पड़ताल की और अस्पताल जाकर घायलों का कुशलक्षेम पूछा।

जानकारी के अनुसार, बर्थरा कला के व्यासपुर गांव में सुनील यादव का मकान है। सोमवार की सुबह मकान में अज्ञात परिस्थितियों में शॉर्ट सर्किट के वजह से आग लग गई। जिसके बाद आग का दायरा घर में रखे घरेलू गैस सिलेंडर तक पहुंच गया। हड़बड़ी में लोगों ने सिलेंडर में आग लगने के बाद उसे बाहर ले जाकर बुझाने लगे तभी सिलेंडर फट गया जिसके चलते आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। इन सभी घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिलेंडर फटने से घायल हुए लोगों में शंकर यादव (45), छोटू यादव (22), आरती देवी (40), रंजीत यादव (32), भोला यादव (50), बलराम यादव (25), सुनील यादव (35), शामिल हैं। पड़ोसियों ने घायलों को तत्काल अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर में भर्ती करवाया लेकिन केंद्र के अधीक्षक डॉ. राजनाथ ने बिना देखे उन्हें शिव प्रसाद गुप्ता अस्पताल रेफर कर दिया जहां घायलों का इलाज करवाया जा रहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page