Connect with us

अपराध

सिर कटी लाश मिलने से सनसनी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी गांव‌ के पास हाइवे के किनारे गुरुवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। करीब 25 वर्षीय युवक के गर्दन को धारदार हथियार से काटा गया है। युवक का आधा गर्दन कटा हुआ है। युवक के शव से करीब 9 मीटर दूर सड़क के किनारे पड़ी एक लेडिस घड़ी भी पुलिस की हाथ लगी है। प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या होने की आशंका जताई जा रही है।

Loading...

मौके पर खून फैला नजर नहीं आया जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक को पहले से मार कर कहीं से लाकर यहां पर फेंका गया है। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम की भी पहुंची हुई है और जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page